नीबू (LEMON) में छुपा सेहत का राज
नीबू का मुख्य काम शरीर में व्याप्त विषों को बाहर निकालना है। यह मुँह के स्वाद को ठीक करके भोजन के प्रति रुचि पैदा करता है। रक्त शुद्ध कर त्वचा को नवीन आभा देता है।
1. विटामिन C का बेहतरीन स्रोत
नीबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। रोज़ाना एक गिलास नींबू पानी पीने से सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी बीमारियाँ दूर रहती हैं।
नीबू से मिलने वाला
विटामिन "A" नेत्र के विकार ठीक करता है,
विटामिन "B" पाचन शक्ति को ठीक करता है,
और विटामिन "C" रक्त विकारों को ठीक करता है।
2. पाचन में सहायक
नीबू पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। अगर खाना खाने के बाद भारीपन महसूस हो तो एक गिलास गुनगुने पानी में नीबू और थोड़ा सा नमक मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है।
3. वजन घटाने में मददगार
जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए नीबू बहुत उपयोगी है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नीबू और शहद मिलाकर पीने से मेटाबोलिज़्म तेज होता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है।
4. त्वचा को बनाता है चमकदार
नीबू में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो त्वचा से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। कुछ लोग नीबू का रस चेहरे पर भी लगाते हैं जिससे पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होते हैं।
5. डिटॉक्स करता है शरीर को
नींबू पानी शरीर के अंदर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। यह लिवर को साफ करता है और शरीर को अंदर से ताजा और ऊर्जावान बनाता है।
6. हृदय के लिए फायदेमंद
नीबू में पाए जाने वाले पोटैशियम और फाइबर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है।
7. घरेलू नुस्खों में भी उपयोगी
नीबू को सिरदर्द, खांसी, कील-मुंहासे, डैंड्रफ और कीट काटने जैसी समस्याओं के घरेलू इलाज में भी उपयोग किया जाता है। यह एक नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है।
गैस :
एक चम्मच नीबू का रस, इतना ही शहद और अदरक का रस मिलाकर नित्य तीन बार चाटें। गैस नहीं बनेगी, नीबू को पानी में निचोड़ कर प्रातः भूखे पेट पीना ज्यादा लाभदायक है।
पसीने की दुर्गन्ध :
नीबू के पत्तों को पीस कर मलने से पसीने की दुर्गन्ध दूर होती है। जहाँ कहीं दुर्गन्ध युक्त पसीना आता हो, विशेषकर बगल में जहाँ अधिकतर पसीना आता है, नीबू के पत्ते पीस कर मलें, दुर्गन्ध नहीं आयेगी।
प्यास :
अधिक लगती हो तो पानी में नीबू निचोड़ कर पीने से प्यास कम लगती है।
पेशाब पीला :
पानी में नीबू निचोड़ कर बार-बार पीने से पीला पेशाब होना ठीक हो जाता है।
उलटी :
नीबू का रस एक चम्मच, पानी एक चम्मच और ग्लूकोज एक चम्मच मिला कर एक-एक घण्टे से दें। उलटियाँ बन्द हो जायेंगी।
हैजा :
हैजा के कीटाणु अम्लीय (खट्टे) पदार्थों के सेवन से नष्ट होते हैं। नीबू का रस, प्याज का रस और शहद प्रत्येक एक-एक चम्मच मिला कर पीयें। इससे हैजा ठीक होगा।
भूख न लगना, अपच होने पर:
(1) भोजन से पहले एक गिलास पानी में आधा नीबू, एक चम्मच अदरक का रस, स्वादानुसार नमक मिला कर पीने से लाभ होता है
(2) नीबू, भूना हुआ जीरा, काला नमक और अदरक सबकी चटनी बना कर खाने से भूख अच्छी लगती है। वर्षा में भूख प्रायः कम लगती है, उस समय यह ज्यादा लाभकारी है।
पेट दर्द :
अजीर्ण, अपच, गैस, अधिक खाना आदि कारणों से पेट दर्द हो तो एक कप गर्म पानी में नीबू निचोड़ें। इसमें एक चम्मच चीनी, जरा-सा नमक, पिसी हुई अजवाइन और जीरा मिला कर पीयें। पेट दर्द शीघ्र मिट जायेगा।
मुँहासे:
नीबू के रस में तिल पीस कर
धूप से जलना (Sun Burn) :
यदि धूप से रंग काला होता है तो आधा कप कच्चे दूध में आधा नीबू निचोड़ कर मिलाकर चेहरा, हाथ पैरों पर लगायें, मलें। धूप से जलने के दुष्प्रभाव नष्ट हो जायेंगे।
शक्तिवर्धक गर्म पेय :
एक कप उबला हुआ पानी, एक चुटकी सेंधा नमक, एक चुटकी काला नमक, एक चम्मच चीनी, दस बूँद नीबू का रस, भुना-पिसा हुआ चौथाई चम्मच जीरा सब को मिलाकर पीयें। यह पेय बहुत स्वादिष्ट, पाचन शक्ति बढ़ाने वाला, शक्ति बढ़ाने वाला है। इसे चाय की जगह पीयें तो अच्छा है। ये मिलाई जाने वाली चीजें स्वाद के अनुसार और परहेज के अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं। यह बीमारी की अवस्था में भी ले सकते हैं। यह तीन बार तक नित्य पीया करें।
दाँत दर्द :
तीन लौंग को नीबू के रस में पीसें। यदि दाँत में छेद हो तो रूई के फोये में इसे लेकर दाँत में भर दें अन्यथा उससे दाँतों को मलें, दर्द दूर हो जायेगा।
हिचकी :
एक नीबू का रस, एक कप गर्म पानी, जरा-सा काला नमक और एक चम्मच शहद मिला कर पीने से हिचकी आना बन्द हो जाता है।
पथरी :
नीबू में सेंधा नमक भरकर नित्य चूसने से पथरी में लाभ होता है।
खुजली :
समान मात्रा में नीबू का रस और नारियल का तेल मिला कर गर्म करें। फिर इसे खुजली वाली जगह नित्य तीन बार मलें। खुजली मिट जायेगी।
हथेलियाँ खुरदरी (Rough) हों:
नीबू का रस और एक चम्मच चीनी-दोनों हथेली में लेकर दोनों हाथों से रगड़ें, जब तक चीनी पिघल नहीं जाये। नित्य ऐसा करने से हथेलियाँ मुलायम हो जायेंगी।
लू लगना :
एक गिलास पानी में नीबू निचोड़ें और स्वादानुसार पिसी हुई मिश्री डाल कर पीने से लू का असर कम होता है।
निष्कर्ष:
नीबू एक छोटा सा फल जरूर है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। इसे आप पानी, सलाद, चटनी, या किसी भी खाने में शामिल कर सकते हैं। यह सस्ता, सुलभ और बेहद फायदेमंद है। इसलिए कह सकते हैं कि नीबू में सचमुच छुपा है सेहत का राज।
तो अब से नीबू को अपने रोज़ाना के आहार में जरूर शामिल करें और सेहतमंद जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं। 🍋🍋🍋🍋
For mor health related tips click on below link:
गर्भावस्था में स्वास्थ्य लिए जरूरी सुझाव
Skin Care 1 महीने में पेट की चर्बी कैसे घटाएं? अदरक के फायदे
Nutrition हल्दी के 10 जबरदस्त फायदे
बच्चों की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? वजन कैसे बढ़ाएं
आँवला (MYROBALAN) है सेहत का खजाना
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो शेयर करें और दूसरों को भी नीबू 🍋 के फायदों के बारे में बताएं।
All Rights Reserved @ Fit Zindgi